LOVE राशिफल जानने के लिए पहले अपनी राशि को जाने , इसके लिए नीचे राशियों के क्रम में , अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि को चुने, फिर नीचे दिए LOVE राशि फल को पढ़ें.

.

.
Showing posts with label 10 दिसंबर 2016 LOVE राशिफल. Show all posts
Showing posts with label 10 दिसंबर 2016 LOVE राशिफल. Show all posts

Friday, 9 December 2016

10 दिसंबर 2016 LOVE राशिफल,

10 दिसंबर 2016 LOVE राशिफल, 

राशि फलादेश मेष
मन से ज्यादा दिमाग से काम लें  तो प्रेम प्यार के मामलों में  सफल रहेंगे। आनंद  मिलेगा। ख़ुशी के  अवसर हाथ आएंगे। 

राशि फलादेश वृष
जल्दबाजी न करें , काम बिगड़ सकता है  प्रेम सम्बन्ध खतरे में  पड़ सकता है।  झगड़ा , विवाद न करें  धीरे धीरे सब ठीक होने वाला है 

राशि फलादेश मिथुन
मन में  चिंता है  वो चिंता वाजिब नहीं, सब ठीक हो जाएगा  धीरज से चलें।प्रेम में  नाराजगी है  तो संयम से काम लें 

राशि फलादेश कर्क
अपने रास्ते चलें।  दुनिया से विवाद न करें , कुछ तो लोग कहेंगे। ध्यान रहे कि  आप जो कर  रहे हैं  वो गलत नहीं है  तो प्रेम आपके निकट  ही रहेगा। 

राशि फलादेश सिंह
मिला जुला समय है जहाँ दुनियावी मामलों में  मन ख़राब है  , वहीँ प्रेम के मामलों में  सुख के पल आपको आनंद देंगे. शांत रहें खुश रहें। 

राशि फलादेश कन्या
प्रेम के लिए दिन अच्छा नहीं है।  गुस्सा न करें , किसी विवाद में  न पढ़ें विवाद से दूर रहें, सोचें कि  क्या बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए,  तभी मार्ग की मुश्किलें ख़त्म होंगी। 

राशि फलादेश तुला
प्रेम लाभ होगा। आत्मीय  प्रसंग उपस्‍थित होंगे। प्रेम सम्बन्ध  मनोनुकूल लाभ देंगे। आत्मविश्वास  बढ़ेगा। 

राशि फलादेश वृश्चिक
प्रेम का सुख अपनी जगह है और  फालतु के खर्च अपनी जगह है पैसा ज्यादा खर्च न करें , संयम से काम करें , प्यार में  पैसे से नहीं , भावनाओं से विजय पाई जाती है। 

राशि फलादेश धनु
प्रेम में पवित्रता बनायें रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान उठाना पड़ सकता है  , सेहत भी खराब होगी, नाम भी खराब हो सकता है 

राशि फलादेश मकर
जरा सोचें कि  कोई प्यार के नाम पर आपको धोका तो नहीं दे रहा , अच्छी  तरह जांच करके, तसल्ली करके ही आगे बढ़ें  नहीं तो पछताना  पड़ सकता है। 

राशि फलादेश कुंभ
बहुत दिनों से चल रही प्रेम की उदासी ख़तम होगी  मन पसंद  प्रसंग सामने आएंगे। प्रेम  के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन को आराम देंगें। 

राशि फलादेश मीन
मन में  शंकाएं है कि  क्या करूँ ? धीरज से विचार करें करें ,कि  आप चाहते क्या हैं ? मिलजुल कर  आगे बढ़ें तो प्रेम के मार्ग की कठिनाई दूर होगी। 

13 APRIL 2017 LOVE राशिफल,

13 APRIL 2017 LOVE   राशिफल,  राशि फलादेश मेष  प्रेम  की आकांक्षा पूर्ण होगी। ईश्वर का धन्यवाद् करना न भूलें. , आपके केस में भगवान् की क...