LOVE राशिफल जानने के लिए पहले अपनी राशि को जाने , इसके लिए नीचे राशियों के क्रम में , अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि को चुने, फिर नीचे दिए LOVE राशि फल को पढ़ें.

.

.
Showing posts with label 18 फरवरी 2017 LOVE राशिफल. Show all posts
Showing posts with label 18 फरवरी 2017 LOVE राशिफल. Show all posts

Friday, 17 February 2017

18 फरवरी 2017 LOVE राशिफल,

18  फरवरी   2017 LOVE राशिफल, 
राशि फलादेश मेष

देखिये, प्रेम में रास्ता बदलना अब मुश्किल है  किसी शायर ने भी कहा है, जो भी इस डगर से गुजरा  , कभी लौट के न आया, आया तो साथ अपने बेताबियाँ भी लाया, इसलिए, प्रेम सुख के लिए जो कहा है उसे कर के दिखाएँ। मन यदि अशांत है तो  उसे शांत करने के लिए ॐ नमा शिव का जाप करे, या शिव मंदिर में थोड़ी देर  जाकर बैठें। ये आप निरंतर करें तो ज्यादा अच्छा होगा .


राशि फलादेश वृष
ये आपका सौभाग्य है कि  आपका समय अच्छा चल रहा है  प्रेम सुख प्राप्त होगा  मन प्रसन्न रहेगा।  शुभ एवं दिल से जुड़े  समाचार प्राप्त हो सकते हैं.ईश्वर का आभार व्यक्त करें , जिनकी कृपा है आप पर.  साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि  आपकी बोल चाल का किसी पर बुरा प्रभाव न पड़े। 

राशि फलादेश मिथुन
हालाँकि, आप तो सम्बन्ध ख़राब करने से नहीं चूकते , लेकिन भाग्य ऐसा है जिसमें  प्रेम सम्बन्ध या दाम्पत्य जीवन में सफलता का योग है.सुख हमेशा चाहते हैं तो माता पिता का सम्मान करें, क्योंकि ये सब उनके आशीर्वाद का ही फल है,

राशि फलादेश कर्क

हालाँकि प्रेम के मामले सुलझ रहे हैं, लेकिन प्रेम के मामलों में सुख-सुविधा को परमानेंट बनाना चाहते हैं तो मन को साफ़ रखिये , हमेशा भगवान को याद रखिये , एक बात और  ध्यान से परख लें सब चीजों को, हर चमकाने वाली चीज सोना नहीं होती 

राशि फलादेश सिंह
प्रेम के मामले में आप उतावले से हो रहे हैं, , इसके लिए आपने जरूरी चीज़ों को ताक पर रख दिया है, विशेष रूप से आपका कॅरिअर इस चक्कर में डांवाडोल हो रहा है  जो भी फैसला करें उसके बारे में गंभीरता से सोच लें कि  आगे क्या करना  है, ;सलाह ;यदि मन का चैन , और प्रेम दोनों चाहते हैं तो थोड़ी देर किसी मंदिर में  बैठें।

राशि फलादेश कन्या

बहुत समय बाद,  प्रेम  की आकांक्षा पूर्ण होगी। ईश्वर का धन्यवाद् करना न भूलें., आपके केस में भगवान् की कृपा आपको पग पग पर चाहिए, इसलिये  उन्हें याद करते रहें। भावुकता आप पर हावी न हो, ध्यान रखें 

राशि फलादेश तुला
 आप जो चाहते हो, उसे नहीं भी चाहते, दुविधा से बाहर आइये.  जो प्रेम आप पाना चाहते हो, क्या आप उसके लिए तैयार हो.जल्दबाजी में  कोई फैसला  ठीक नहीं, थोड़ा और सोच लो।  सलाह; मन को शांत करने के लिए ॐ नमा शिव का जाप करे, या शिव मंदिर में थोड़ी देर  जाकर बैठें। 

राशि फलादेश वृश्चिक
 आपका प्रेम सच्चा है,  डटे  रहिये, यही से आपको सुख मिलने वाला है धीरज का साथ ना छोड़ें। ज्यादा तनाव ना  पालें  सब ठीक होने वाला है 

राशि फलादेश धनु
क्या करेंगे, यदि दुनिया के साथ नहीं चलेंगे  स्वीकार कर लीजिये, जो भी है. चिंता न करें, बस इतना ध्यान रखिये कि जल्द बाजी में कोई नुक्सान ना  हो जाये समय धीरे धीरे ठीक हो जायेगा। किसी का दिल न दुखाएं. क्रोध से अपने को दूर रखें। पौधों को पानी दिया करें।

राशि फलादेश मकर
 प्रेम करिये तो आगे बढिए, प्रेम की चिंता को अपने दिल को लगा कर आपने अपनी सेहत का क्या हाल कर दिया है प्रेम के लिए समय अच्छा बनांने के लिए आप अपने प्रेमी के साथ मंदिर जाएँ, थोड़ी देर भगवान् का आशीर्वाद लें. उनके बिना आपकी गाडी चलने वाली नहीँ। 

राशि फलादेश कुंभ
बेशक आप बहुत ही कम  बोलते हैं. लेकिन ना बोलने से कई बार आपका पक्ष पीछे  रह जाता है  बोलना सीखिये  समय ठीक हो रहा है. प्रेम का वसंत खिलने वाला है  धीरज न खोएं। समय का सदुपयोग करते रहें। प्रेम  के प्रयास सफल होंगे।  प्रेम प्रसंग  के योग बनने से लाभ की आशा । खुश रहें 

राशि फलादेश मीन
  प्रेम में  सफलता के लिए लिए, दो चीजे ध्यान रखिये, पहले तो गुस्से का त्याग करिये, दूसरा किसी गरीब जरूरत मंद  को भोजन का  दान करें। व्यावहारिक होकर चलें, तभी प्रेम आपके लिए वरदान बनेगा, आपकी प्रेम की एक पुरानी  शिकायत जल्द दूर होने वाली है 

13 APRIL 2017 LOVE राशिफल,

13 APRIL 2017 LOVE   राशिफल,  राशि फलादेश मेष  प्रेम  की आकांक्षा पूर्ण होगी। ईश्वर का धन्यवाद् करना न भूलें. , आपके केस में भगवान् की क...