LOVE राशिफल जानने के लिए पहले अपनी राशि को जाने , इसके लिए नीचे राशियों के क्रम में , अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि को चुने, फिर नीचे दिए LOVE राशि फल को पढ़ें.

.

.

Sunday, 26 February 2017

27 फरवरी 2017 LOVE राशिफल,

27 फरवरी   2017 LOVE राशिफल, 
राशि फलादेश मेष
समय अच्छा चल रहा है  प्रेम सुख प्राप्त होगा  मन प्रसन्न रहेगा।  शुभ एवं दिल से जुड़े  समाचार प्राप्त हो सकते हैं.ईश्वर का आभार व्यक्त करें , जिनकी कृपा है आप पर.  

राशि फलादेश वृष
बहुत समय बाद, प्रेम के मामलों में सुख-सुविधा की  वृद्धि होगी। सम्बन्ध अच्छा  चलेगा। प्रेम  की आकांक्षा पूर्ण होगी। ईश्वर का धन्यवाद् करना न भूलें. , आपके केस में भगवान् की कृपा आपको पग पग पर चाहिए, इसलिये  उन्हें याद करते रहें। 

राशि फलादेश मिथुन

 हालाँकि आपका स्वाभाव गंभीर है, किन्तु प्रेम के मामले मैं आप थोड़े उतावले से हो रहे हैं, जो भी फैसला करें उसके बारे में गंभीरता से सोच लें कि  आगे क्या करना  है, ;सलाह ;यदि मन का चैन , और प्रेम दोनों चाहते हैं तो थोड़ी देर किसी मंदिर में  बैठें, रास्ता मिलेगा।

राशि फलादेश कर्क
आपका  मन जानता है कि  सच क्या है,  लेकिन आपका  मन पर वश नहीं इसलिए आप सुन नहीं रहे। प्रेम के लिए समय अच्छा बनांने के लिए आप अपने प्रेमी के साथ मंदिर जाएँ, थोड़ी देर भगवान् का आशीर्वाद लें. उनके बिना आपकी गाडी चलने वाली नहीँ। 

राशि फलादेश सिंह
आप जो चाहते हैं , वही हो रहा है. प्रेम सम्बन्ध या दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जिसका सीधा असर आपके काम काज पर पड़ेगा, सफलता का योग है.सुख हमेशा चाहते हैं तो माता पिता का सम्मान करें, क्योंकि ये सब उनके आशीर्वाद का ही फल है,. 

राशि फलादेश कन्या

क्या करेंगे, यदि दुनिया के साथ नहीं चलेंगे  स्वीकार कर लीजिये, जो भी है.  आज  कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है  किसी का दिल न दुखाएं. क्रोध से अपने को दूर रखें। पौधों को पानी दिया करें। 

राशि फलादेश तुला
प्रेम के मामलों में सुख-सुविधा की  वृद्धि होगी। सम्बन्ध अच्छा  चलेगा। प्रेम  की आकांक्षा पूर्ण होगी।  लेकिन एक बात याद रखें, इस सुख को परमानेंट बनाना चाहते हैं तो मन को साफ़ रखिये , हमेशा भगवान को याद रखिये 

राशि फलादेश वृश्चिक
मुश्किल ये है, कि आप जो चाहते हो, उसे नहीं भी चाहते, दुविधा से बाहर आइये.  जो प्रेम आप पाना चाहते हो, क्या आप उसके लिए तैयार हो.सलाह; मन को शांत करने के लिए ॐ नमा शिव का जाप करे, या शिव मंदिर में थोड़ी देर  जाकर बैठें। रस्ते मिलेंगें। 

राशि फलादेश धनु
यदि आपका प्रेम सच्चा है, तो डटे  रहिये, यही प्रेम चाहे जो अब आपको कितना भी तकलीफ दे रहा है, आने वाले समय में , इसी से आपको सुख मिलने वाला है धीरज का साथ ना छोड़ें। 

राशि फलादेश मकर
जो समय आपकी गलतियों से ख़राब हो गया था, वो समय धीरे धीरे ठीक हो रहा है.  धीरज न खोएं। समय का सदुपयोग करते रहें। प्रेम  के प्रयास सफल होंगे।  प्रेम प्रसंग  के योग बनने से लाभ की आशा । 

राशि फलादेश कुंभ
प्रेम सुख के लिए  प्रेम सम्बन्ध निभाने का संकल्प करें तो प्रेम  सूंदर हो जायेगा ,  मजबूत बने ,जो कहा है उसे कर के दिखाएँ। मन को शांत करने के लिए ॐ नमा शिव का जाप करे, या शिव मंदिर में थोड़ी देर  जाकर बैठें। 
राशि फलादेश मीन
केवल अपने पर ही भरोसा करना ठीक नहीं,  किसी की सलाह लेकर भी चलिए  प्रेम में  सफलता के लिए लिए, किसी गरीब जरूरत मंद  को भोजन का  दान करें। व्यावहारिक होकर चलें, तभी प्रेम आपके लिए वरदान बनेगा, 

13 APRIL 2017 LOVE राशिफल,

13 APRIL 2017 LOVE   राशिफल,  राशि फलादेश मेष  प्रेम  की आकांक्षा पूर्ण होगी। ईश्वर का धन्यवाद् करना न भूलें. , आपके केस में भगवान् की क...